फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शादी से मुकरने पर महिला ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। शादी का झांसा देकर विवाहिता का एक युवक ने शोषण किया। जानकारी होने पर पति ने महिला से रिश्ता तोड़ दिया। बाद में युवक के दूसरी दूसरी जगह शादी करने की भनक लगने पर मंगलवार को महिला ने प्रेमी युवक के घर जाकर हंगामा किया और थाने में तहरीर देकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कस्बा के एक मोहल्ले की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव में हुई थी। मायके में उसका पड़ोस के युवक से काफी दिनों से मिलना-जुलना था और उसने उससे शादी करने का वादा भी किया था। यही झांसा देकर उसने उससे अवैध संबंध बना लिए। आरोपी उससे मिलने उसकी ससुराल जाने लगा। पति को युवक से उसके संबंधों की जानकारी हुई तो उसने संबंध विच्छेद कर लिए।
महिला के अनुसार पति उसे मायके छोड़ गया। तब से एक वर्ष के दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार अवैध संबंध बनाए। अब आरोपी ने कुछ दिन पहले अपनी शादी कहीं और तय कर ली है। यह बात पता चलने पर महिला ने पहले तो आरोपी युवक के घर जाकर हंगामा किया, लेकिन आरोपी के परिवार वालों से संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर थाने जाकर तहरीर दी। थाने पर दोनों पक्षों के तमाम लोग देर तक मौजूद रहे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला के अनुसार उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें