फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरात में लाठी-डंडे चलने से वर वधू के पिता समेत आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान क्षेत्र के गोंडा सुनारा गांव में सोमवार रात आई एक बरात में मामूली विवाद ने तूल पकड़ा तो वर-वधू पक्ष में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में वर-वधू के पिता समेत आठ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल वधू को पीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गोंडा सुनारा निवासी गिरीश सक्सेना ने पुत्री पूनम का विवाह बदायूं जिले के उसावां क्षेत्र के गांव सेहा निवासी अमर सिंह के पुत्र धनपाल से तय किया था। साेमवार रात बरात तय समय पर गांव पहुंच गई। द्वारचार की रस्म के साथ बरातियों ने खाना खाया और बैठ गए। बताते हैं कि रात करीब दो बजे वधू पक्ष ने टेंट खुलवाने शुरू कर दिए। वर पक्ष के अनुज ने टेंट खोलने वाले से थोड़ी देर में पर्दे खोलने को कह दिया।
इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि वर-वधू पक्ष में मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे चलने से वधू पूनम, उसके पिता गिरीश, आशीष व सोनम और वर पक्ष से दूल्हे के पिता अमर सिंह, अनुज, राणा प्रताप और मुकेश घायल हो गए। सूचना पाकर थाना प्रभारी प्रभाष चंद्र पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। वहां वधू पूनम की हालत गंभीर देख उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वधू समेत दोनों पक्षाें के कई लोग घायल हो जाने से शादी की आगे की रस्में खटाई में पड़ गईं और वर-वधू की भांवरें नहीं पड़ सकीं। इस बीच दूल्हे के पिता ने थाने में तहरीर देकर वधू पक्ष पर दुल्हन के लिए लाए गए सोने-चांदी के जेवर और कपड़े जबरन अपने पास रख लेने का आरोप लगाया। मंगलवार को दोनों पक्ष दोपहर बाद तक थाने में बैठे रहे। पुलिस ने इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।


खुटार में वर और वधू पक्ष के लोगों के बीच मारपीट में 15 घायल
- घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, लोगों के समझाने के बाद संपन्न हुई शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
खुटार। बरात में खाना खाने के दौरान वर और वधू पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में लगभग एक दर्जन बराती और वधू पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव हीरपुर निवासी राजेंद्र कुमार के पुत्र संजीव कुमार की शादी खुटार क्षेत्र के गांव सरायं निवासी जसकरन की पुत्री के साथ तय हुई थी। मंगलवार को दिन में बारात आई। दूल्हे के पिता राजेंद्र कुमार का आरोप है कि मंगलवार शाम को द्वारचार होने पर बरातियों को खाना खाने के लिए बुलाया गया। सभी बराती खाना खाने के लिए पंडाल में पहुंचे तो वहां पर वधू पक्ष के लोग किसी बात को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। तभी बराती उन्हें समझाने लगे।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में बराती ओमकार, धर्मपाल, हरिओम, दामोदर, धर्मवीर, राजकुमार, गुल्लू, रजनीश सुधीर, सूरज सहित एक दर्जन बराती और वधू पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने से अफरातफरी मच गई। वर पक्ष के लोगों ने 108 सेवा एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को खुटार सीएचसी में भर्ती कराया। यहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी ली। लोगों के समझाने के बाद शादी की रस्म पूरी की गई। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें