फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, युवक झुलसा

विज्ञापन
तार गिरने से झुलसा बायां हाथ व गर्दन - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद। बरेली हाईवे पर मंगलवार सुबह बाइक से जा रहे गांधीनगर निवासी अरुण के ऊपर बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। युवक करंट से झुलस गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अरुण कुमार गुप्ता सुबह करीब 11 बजे बाइक से चौराहे के तरफ से आ रहा था।
विज्ञापन

जब वह बरेली हाईवे पर क्रय विक्रय समिति के पास था, तभी बिजली की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गया। विद्युत आपूर्ति चालू होने के कारण अरुण झुलस गया। बाइक होने के कारण तार से अरुण अलग हो गया, लेकिन उसकी गर्दन व बायां हाथ बुरी तरह झुलस गया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़भाड़ थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई अन्य तार की चपेट में नहीं आया। मौके पर पहुंचे परिजन ने अरुण को सीएचसी में भर्ती करवाया है। अरुण ने बताया कि उसने कोतवाली में तहरीर देकर बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
मिल में करंट से झुलसे युवक की मौत
शाहजहांपुर। लखीमपुर जिले के थाना पसगवां के हरखापुर निवासी रामचंद्र 35 पुत्र किरवार सिंह पिछले दिनों बरतारा के पास एक मिल में करंट से झुलस गए थे। उन्हें गंभीर हालत में कच्चा कटरा मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह रामचंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामचंद्र रोजा थाना क्षेत्र के गांव सरई में अपनी बहन के घर रहते थे। भांजे सुरेंद्र ने बताया कि मिल में काम करने के दौरान मामा झुलस गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें