शाहजहांपुर। कांट के हसनपुर निवासी मनोज की गर्भवती पत्नी सरोजनी (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के आंगन में पड़ा मिला। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोमवार रात को सरोजनी दवा लेकर आई थी। पुलिस के मुताबिक, दवा खाने के बाद सरोजनी की अचानक से तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इस बीच मनोज ने अपनी ससुराल तिलहर के गांव सिऊरा में सूचना दी। मृतका के भाई सुनील ने बहन को रस्सी से गला घोंटकर मार देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परिजन के मुताबिक, मृतका के शरीर पर चोटों के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर सुनील ने बताया कि उनकी बहन का पति से मामूली बात पर विवाद हो गया था। उसी के चलते सरोजनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। उसकी बहन गर्भ से थी। सरोजनी की मौत से उनकी बेटी रानिका, मोनिका व पुत्र अभि और रवि के आंसू नहीं थम रहे हैं।