फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ से होगी 31 लाख  की रिकवरी, नोटिस जारी

Mon, 03 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खुदागंज।
विज्ञापन
रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- खुदागंज ब्लॉक के अन्य दागी कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति    
विज्ञापन

 ग्राम विकास अधिकारी संजीव भारद्वाज को जिला विकास अधिकारी ने 31 लाख की रिकवरी का नोटिस भेजा है। इससे खुदागंज ब्लॉक के अन्य दागी कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। गबन की जद में आये कर्मचारी सियासी दलों के नेताओं की शरण में पहुंच गए हैं। 
खुदागंज में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) संजीव कुमार भारद्वाज पर उनके पूर्व नियुक्ति विकास खंड जलालाबाद की ग्राम पंचायत कोला एवं गुरगवां में थी। पंचायत चुनाव के बाद शासन की रोक के बावजूद 14वें वित्त की धनराशि से कोला ग्राम पंचायत से 1704797 एवं गुरगवां ग्राम पंचायत से 1431230 का धन आहरण करके गबन कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी धन के गबन करने वाले इस अधिकारी ने आननफानन में जलालाबाद ब्लाक से अपना तबादला ब्लाक कांट में करा लिया और वहां की ग्राम पंचायत कुर्रिया कलां, औदापुर, डींगुरपुर, गुरथना में भी लाखों रुपये की धनराशि 14वें वित्त से निकाल ली। हो हल्ला होने पर मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा तब तक संजीव भारद्वाज ने अपना तबादला खुदागंज ब्लॉक में करा लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर 29 सितंबर को इस शातिर दिमाग ग्राम विकास अधिकारी के विरूद्ध 3136027 रुपये की रिकवरी का नोटिस जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव ने जारी किया है वहीं खुदागंज ब्लाक में लाखों रुपये की 14वें वित्त की धनराशि का आहरण करने वाले ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों के विरूद्ध जिला अधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के छह माह पूर्व आये आदेश के खंड विकास अधिकारी दबाये बैठे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें