फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लाखों रुपये की लागत से बना वेंडिंग जोन सूना... सड़क किनारे लग रहीं दुकानें

विज्ञापन
निगोही रोड पर बना वेंडिग जोन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जाम और अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए बनाए गए वेंडिग जोन उपयोगी साबित नहीं हो रहे हैं। गर्रा नदी के पुराने पुल पर बना वेंडिंग जोन खाली पड़ा है। दुकानें सड़क किनारे लग रही हैं। निगोही रोड और भारद्वाजी कॉलोनी के वेंडिंग जोन में भी आधी दुकानें खाली हैं। यहां पर दुकानदार गंदगी से भी परेशान हैं।
विज्ञापन

गर्रा नदी के किनारे सब्जी और फल की बिक्री करने वालों को दुकानें देने के लिए कोविडकाल के बाद तत्कालीन नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने प्रयास शुरू किए थे। बड़े शहरों की तर्ज पर अजीजगंज स्थित पुराने गर्रा पुल पर वेंडिंग जोन बनाया गया। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले 30 दुकानें बनी थी, बाद में संख्या बढ़ाकर 60 कर दी गई।
तब लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया गया। कुछ समय तक तो वेंडिंग जोन में दुकानें लगीं, लेकिन अब वह खाली पड़ी हैं। दुकानदारों ने ग्राहक नहीं आने की बात कहते हुए अपनी उन्हें चलाने से इन्कार कर दिया। अब यहां पर पुल के किनारे दोनों ओर सब्जी और फल वालों ने दुकानें सजा ली है।
विज्ञापन

इसके चलते लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी वेंडिंग जोन सूना पड़ा है। लोग आधी सड़क घेरकर वाहन खड़ा कर लेते हैं। इससे जाम के साथ हादसा होने का डर भी रहता है।

शौचालय और पानी तक की व्यवस्था नहीं की
अजीजगंज स्थित वेंडिंग जोन बनाए जाने के दौरान उस समय शौचालय व पानी का इंतजाम किया गया था, लेकिन वर्तमान समय में पानी तक की सुविधा नहीं है। खाली शौचालय में दुकानदार ठेले खड़े कर रहे हैं। इसके अलावा अराजक तत्व भी ठिकाना बना लेते हैं।

निगोही रोड पर गंदगी से दुकानदार परेशान
निगेाही रोड पर गदियाना के पास बने वेंडिंग जोन में 54 दुकानें बनाई गईं थी। उस समय 40 लाख रुपये की लागत से बनाए गए वेंडिंग जोन की आधी दुकानें खाली पड़ी हैं। दुकानदार इसमें दुकानें लगाने के बजाय सड़क पर ठेला या फट्टी बिछाकर बैठ जाते हैं। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में सफाई तक नहीं होती है। इसके चलते दिक्कत आती है। गंदगी के ढ़ेर लगे रहने से ग्राहक आने से कतराते हैं।

आधी दुकानें खाली
मोहनगंज रोड स्थित भारद्वाजी कॉलोनी के पास बने वेंडिंग जोन की आधी दुकानें खाली पड़ी हैं। कुछ में पान-पुड़िया, सूप विक्रेता, जूस, रुई आदि वाले बैठते हैं। नाले के किनारे बने वेंडिंग जोन को दुकानदाराें को हटाकर बनाया गया था। वेंडिंग जोन के आसपास दुकानें लगती हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारी इन्हें शिफ्ट नहीं करा सके हैं।

गदियाना में वेंडिंग जोन में दुकानदार बैठ रहे हैं। वहां की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। गर्रा पुल और भारद्वाजी कॉलोनी के वेंडिंग जोन में दुकानदाराें को जल्द ही शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ.बिपिन मिश्रा, नगर आयुक्त

निगोही रोड पर बना वेंडिग जोन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें