फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नेग मांगने के दौरान किन्नरों के दो गुटों में मारपीट

Tue, 22 Apr 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। सथरा धर्मपुर गांव के पास एक बरात घर में रविवार की रात किन्नरों के दो गुटों में नेग मांगने को लेकर मारपीट हो गई। तहसील क्षेत्र में बधाई बजाने का काम करने वाली मोहल्ला शिवनगर की छबीली किन्नर ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें मिर्जापुर के दूसरे किन्नर गुट पर मारपीट कर नकदी ओर जेवर लूटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

छबीली किन्नर ने थाने जाकर पुलिस को बताया कि वह करीब 40 वर्ष से पूरे तहसील क्षेत्र में बरात आदि खुशी के अन्य मौकों पर बधाई बजाने का काम करती है। रविवार की रात सथरा धर्मपुर के बरातघर में बधाई बजाने के दौरान वाहनाें से मिर्जापुर क्षेत्र की एक किन्नर ने कुछ लोगों के साथ वहां आकर उन्हें बरात घर के गेट से बाहर खींच लिया और सड़क पर गिराकर मारपीट की। आरोपियोंं ने उनकी सोने की जंजीर व कंगन समेत 15 हजार रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।
000
आरोपी किन्नर गुट पर मारपीट के कई मामले दर्ज
छबीली किन्नर से मारपीट के आरोपी किन्नरों के दूसरे गुट पर मारपीट के कई मामले क्षेत्र के थानाें में दर्ज हैं। बीते वर्ष नगर में वार्षिक दक्षिणा लेने आए साधुओं को इसी गुट ने सरेआम मारपीट कर उनकी ढोलक और हारमोनियम को तोड़ दिया था। गत अगस्त में बदायूं के हजरतपुर क्षेत्र की चांदनी किन्नर पर भी यह गुट हमला कर चुका है। तालिकापुर गांव में भी किन्नरों के इसी गुट पर फायरिंग करने के आरोप में परौर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसी थाना क्षेत्र के बघौनी गांव के एक घर में तोड़फोड़ के आरोप में भी आरोपी गुट की किन्नर को परौर थाने में नामजद किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें