शहर के मोहल्ला मोहनगंज वाडूजई द्वितीय निवासी चारू आहूजा पुवायां के कंपोजिट स्कूल भटपुरा चंदु में शिक्षिका थी। प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन से उनका प्रसव कराया गया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। कुछ घंटे बाद उनकी मौत हो गई।
शाहजहांपुर के पुवायां के कंपोजिट स्कूल भटपुरा चंदु में तैनात सहायक अध्यापक चारू आहूजा की मौत के मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.पवन अग्रवाल समेत चार डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका के परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मोहनगंज वाडूजई द्वितीय निवासी चारू आहूजा की रविवार रात आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.पवन अग्रवाल के कमला नर्सिंग होम में मौत हो गई थी। नाराज परिजन ने हंगामा करते हुए बेरी चौकी से केरूगंज जाने वाले मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया था। रात करीब 12 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था।
पति ने लगाया यह आरोप
इस मामले में मृतका पिता मुकेश आहूजा की ओर से चौक कोतवाली में तहरीर दी गई। इसमें बताया कि उन्होंने प्रसव पीड़ा होने पर चारू को बृजदीप नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद पुत्री को जन्म दिया। महिला को दिनभर शौच की दिक्कत रही। पूरे मामले में डॉ.दीपा सक्सेना ने लापरवाही करती रहीं। डॉ.पाठक और डॉ.पवन अग्रवाल व अन्य डॉक्टरों के साथ आईसीयू में रखा गया।
विज्ञापन
चारू की हालत बिगड़ने पर डॉ.दीपा स्वयं एंबुलेंस से कमला नर्सिंग होम में लेकर आईं। डॉ.दीपा कोई बीमारी नहीं होने का बहाना बनाती रहीं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईएमए प्रदेश अध्यक्ष डॉ.पवन अग्रवाल, डॉ.दीपा सक्सेना, डॉ.पाठक व एक अन्य डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।