शाहजहांपुर। निगोही में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी में संडा खास की टीम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। दोनों वर्गों में टीम विजेता बनी।
उच्च प्राथमिक विद्यालय संडा खास में हुई प्रतियोगिता में 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में हर्षित यादव प्रथम, अभिराज द्वितीय, किशन सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग की दौड़ में स्वार्थी प्रथम, मुस्कान द्वितीय व रागिनी तृतीय रहीं। बालक व बालिका वर्ग कबड्डी में संडा खास की टीम विजेता रही।
खो-खो बालक वर्ग में पतराजपुर व बालिका वर्ग में कल्याणपुर की टीम ने बाजी मारी। लंबी कूद बालक वर्ग में आशुतोष प्रथम, किशन द्वितीय, भानु प्रताप तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मुस्कान प्रथम, रोहिणी द्वितीय, दामिनी तृतीय रहीं। इससे पहले खेलकूद का शुभारंभ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री महेंद्र सिंह व वरिष्ठ शिक्षक पुत्तू लाल श्रीवास्तव ने मां शारदे के चित्र के सामने दीप जलाकर किया।
समापन पर बीईओ रमेश पंकज ने विजेताओं को मेडल पहनाए। निर्णायक मंडल में अवधेश कुमार, आलोक कुमार, यश पाल, देवेंद्र कुमार, गिरजेश मिश्रा शामिल रहे। व्यवस्था में एआरपी ब्रजेश कुमार, अमित गुप्ता,आजम खान, शिव कुमार गौतम, अचलेश द्विवेदी आदि शामिल रहे।
निगोही में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद में विजेता को पुरस्कृत करते बीईओ रमेश पंकज। स्रोत: स्वयं