फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी ने निजी स्कूल प्रबंधक से मांगी दस लाख की रंगदारी, शिक्षिका से छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस की गिरफ्त में रंगदारी मांगने का आरोपी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक निजी स्कूल के प्रबंधक से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। प्रबंधक का आरोप है कि तिलहर ब्लॉक में कार्यरत सफाई कर्मचारी ने स्कूल को नुकसान पहुंचाने की बात कहते हुए रंगदारी मांगी। इनकार करने पर गोली मारने की धमकी दी है। स्कूल की शिक्षिका रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी महेंद्र यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवक निजी स्कूल का प्रबंधक है, साथ ही सहायता प्राप्त एक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य भी है। उससे तिलहर ब्लॉक में सफाई कर्मचारी व मोहल्ला महमंद जलालनगर निवासी महेंद्र यादव कई महीने से ब्लैकमेल कर रंगदारी मांग रहा है। स्कूल को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए तो गोली मार देंगे।
पीड़ित पुलिस को बताया कि 31 अक्तूबर, 2021 को ईदगाह बड़ी मस्जिद शालीमार गार्डन के पास महेंद्र यादव ने उसे बुलाकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मना करने पर जान और माल का नुकसान उठाने के लिए तैयार रहने के लिए चेताया। पीड़ित ने 20 हजार रुपये दे दिए थे। उसके बाद भी दस लाख रुपये की लगातार मांग करता रहा।
विज्ञापन

आरोप है कि सफाई कर्मचारी ने विद्यालय की शिक्षिका को रास्ते रोककर छेड़छाड़ की। स्कूल प्रबंधक की तहरीर पर सदर थाने पर आरोपी महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार को इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
महिला शिक्षिका को बताए पते पर भेजने की रखी मांग
स्कूल प्रबंधक ने बताया कि सफाई कर्मचारी ने शिक्षिका को बताए पते पर भेजने की मांग की थी। इसके बाद उनके स्कूल की शिक्षिकाओं में भय का माहौल है। आरोपी की कॉल रिकार्डिंग भी स्कूल प्रबंधक ने पुलिस को सौंपी है। वहीं, शिक्षिका के बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें