शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत सर्वे के आधार पर तैयार की गई पात्रता सूची के सत्यापन का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। शासन ने 31 जुलाई तक सत्यापन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। जिले में वर्तमान में 57 प्रतिशत सत्यापन का कार्य पूरा हो पाया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारी के मुताबिक, सत्यापन कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले में 140868 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें लाभार्थियों द्वारा और पंचायत सचिव स्तर पर चिह्नित किए गए परिवार शामिल हैं। चेकिंग के लिए ब्लॉक स्तर पर 56979 परिवारों का कार्य ब्लॉक स्तर कर्मचारियों और सचिवों को सौंपा गया। इस कार्य को 31 जुलाई तक पूरा करना था, लेकिन अब तक जिले में 57.01 प्रतिशत परिवारों का सत्यापन हो पाया है। कुल 32482 परिवारों का सत्यापन हुआ है। 24497 परिवारों का सत्यापन बाकी है।
जिले के ब्लॉकों में सत्यापन की स्थिति
ब्लॉक सत्यापन का लक्ष्य सत्यापन हुआ बाकी सत्यापन
बंडा 7680 3277 4403
मिर्जापुर 6150 2479 3671
खुटार 4237 1592 2645
मदनापुर 4510 2030 2540
जलालाबाद 3464 1424 2040
जैतीपुर 3749 1985 1764
भावलखेड़ा 4314 2647 1167
कलान 3120 1720 1400
तिलहर 2761 1800 961
खुदागंज-कटरा 3077 2230 874
कांट 2431 1664 767
पुवायां 3125 2388 737
ददरौल 2358 1798 560
निगोही 2119 1651 468
सिंधौली 3824 3824 0
कुल 56979 32482 24497
-
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के सत्यापन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
- अवधेश राम, पीडी डीआरडीए