शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाई जाए। बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए ब्लॉकवार लक्ष्य भी दिया गया है। इसको 31 मई तक पूरा करना है। अब तक की रिपोर्ट के अनुसार प्रवेश दिलाने में जलालाबाद के परिषदीय विद्यालय अव्वल हैं तो तिलहर टाउन एरिया सबसे पीछे है। हालांकि लक्ष्य के सापेक्ष प्रवेश दिलाने की रफ्तार काफी धीमी है।
जिले में 24 मई तक कुल 54925 छात्र-छात्राओं का प्रवेश हो चुका है। इनमें बंडा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में 3861, भावलखेड़ा 4165, ददरौल 3883, जैतीपुर 2603, जलालाबाद 5062, कलान 2912, कांट 3027, कटरा 3041, खुटार 2485, मदनापुर 3647, मिर्जापुर 3588, निगोही 4117, पुवायां 2878, शाहजहांपुर टाउन एरिया 2656, सिंधौली 3348, तिलहर 3026 तथा तिलहर टाउन एरिया 626 एडमिशन हुए हैं। लेकिन अभी लक्ष्य की प्राप्त करने में शिक्षा विभाग के अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को और प्रयास करने होंगे।
बीएसए सुरेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के तहत 4.5 लाख बच्चों के प्रवेश स्कूलों में दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हरसंभव प्रयास करने के लिए निर्देशित किया है।