शाहजहांपुर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते सपा ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह का 119वां जन्मदिन किसान दिवस के रूप में मनाया गया। जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनसे प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौ. चरण सिंह के पदचिह्नों पर चलकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किसानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सपा विधायक शरदवीर सिंह ने कहा कि चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया।
सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेेश महासचिव सैय्यद रिजवान अहमद व छात्र सभा का राष्ट्रीय सचिव सौरभ गुप्ता का स्वागत किया। पूर्व विधायक राजेश यादव, एमएलसी अमित यादव, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, राजेश वर्मा, महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, अनवर अली, महिला सभा की जिलाध्यक्ष गायत्री वर्मा, संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद