फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोटेदार पर प्रधानाध्यापक के पुत्र को धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। संडा खास गांव के प्राथमिक विद्यालय के मिड डे मील के स्टाॅक के बारे में जानकारी मांगने पर कोटेदार ने प्रधानाध्यापक सर्वेश कुमार के पुत्र दीपक को फोन पर गालियां देते हुए धमकाया।
विज्ञापन

दीपक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि स्कूल के बच्चों को एक सप्ताह से मिड डे मील नहींं मिल रहा है। कई बार ग्राम प्रधान और कोटेदार से संपर्क करने पर भी राशन नहीं भेजा गया। इसकी वजह पूछने पर कोटेदार ने फोन पर ही उन्हें और उनके पिता को गालियां देनी शुरू कर दीं।
इस विवाद का ऑडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर उनके संज्ञान में नहीं आई है। मामले की जानकारी कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें