फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल क्लब ने रिजवान स्पोर्टिंग को दी शिकस्त

Sun, 11 Dec 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
टूनामेंट का दृश्य
विज्ञापन
कैंट मैदान में चल रहे शहीद कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रॉयल क्लब और रिजवान स्पोर्टिंग के बीच मैच हुआ। इस मुकाबले में रॉयल क्लब विजयी रहा। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वाधान में चल रहे टूर्नामेंट में रिजवान स्पोर्टिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए। इरफान ने सर्वाधिक 45 और रजत ने 19 रन का योगदान दिया। रॉयल क्लब के गेंदबाज मोनू ने तीन विकेट लिए। जवाब में रॉयल क्लब ने शुरू से ही दबाव बनाए रखा और निर्धारित ओवर में ही 126 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। विजेता टीम की ओर से गगन सक्सेना ने 39 और विकास ने 27 रन का योगदान दिया। मोना ने अंतिम ओवर की चार गेंदों पर 20 रन ठाेंककर मैच अपने कब्जे में कर लिया। उन्हें मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया। रिजवान टीम की ओेर से शहजाद और रिजवान ने दो-दो विकेट लिए। अंपायरिंग विशाल और फरीद ने की। इससे पूर्व छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित ने प्रतियोगिता के प्रभारी मयूर खन्ना के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच आरंभ कराया। सह संयोजक राजथापा ने बताया कि सोमवार को एमसीसी क्लब और टाउनहाल क्लब के बीच मैच पूर्वांह 11 बजे होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें