फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निगोही मार्ग की रेलवे क्राॅसिंग एक सप्ताह के लिए फिर बंद

विज्ञापन
तिलहर में रेलवे ट्रैक पार करते लोग। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। भारतीय किसान यूनियन के कई बार आंदोलन करने और जनप्रतिनिधियों के प्रयास से खोली गई निगोही मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग रेलवे ट्रैक पर हो रहे कार्य के कारण रविवार से फिर एक सप्ताह के लिए बंद कर दी गई है। इस कारण निगोही मार्ग पर बसे गांवों के ग्रामीणों समेत जनसामान्य को आवाजाही में फिर से दिक्कतें हाेने लगीं हैं।
विज्ञापन

निगोही मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण यह क्रॉसिंग स्थायी रूप से बंद कर दी गई थी। वहां से आवाजाही रोकने के लिए रेलवे फाटक के दोनों ओर जेसीबी से खोदाई कर गड्ढे बना दिए गए थे। इससे निगोही मार्ग पर क्रॉसिंग के नजदीक बसे करीब 20 गांवों के लोगों को आवागमन में कठिनाई होने लगी।
किसानों को चीनी मिल तक गन्ना ले जाने के लिए दूसरे वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़े। लोगों की दिक्कतों को देख भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर दिया। बाद में क्षेत्रीय विधायक सलोना कुशवाहा और राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार के प्रयास से हाल ही में रेलवे के अधिकारियों ने क्रॉसिंग खोलने पर सहमति दी थी।
विज्ञापन

क्रॉसिंग खुलने से निगोही मार्ग पर आवागमन भी बढ़ा, लेकिन अब क्रॉसिंग की रेल लाइनों पर कार्य शुरू होने से क्रॉसिंग को फिर से बंद कर दिया गया। रेलवे फाटक पर उत्तर रेलवे की ओर से दोनों लाइन पर बीसीएम मशीन से डीप स्क्रीनिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसी कारण रेलवे प्रशासन ने यह फाटक एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया है।
रेलवे के सहायक मंडल अभियंता अरुण कुमार सक्सेना ने अधिकारियों को जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि निगोही रोड स्थित रेलवे फाटक दस से 16 जनवरी तक के लिए बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्थानीय लोग और राहगीर वैकल्पिक रूप से रेलवे फाटक संख्या 332सी, 333सी और 336सी का उपयोग कर सकेंगे। रेलवे प्रशासन ने नागरिकों से कार्य अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें