फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बीएलओ ने पढ़कर सुनाई सूची...मतदाताओं ने देखे अपने नाम

विज्ञापन
कांट क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कमलनैनपुर में  मतदाता सूची पढ़ते एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मि
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रविवार को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ ने मतदाताओं को ड्राफ्ट रोल पढ़कर सुनाया। मतदाताओं ने सूचियों में नाम देखे। जिलास्तरीय अधिकारियों ने मतदेय स्थलों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने भी मतदाताओं के नाम पढ़कर सुनाए। नए मतदाताओं के लिए फार्म भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन छह जनवरी को हो गया है। अब दावे और आपत्तियों के लिए मतदाताओं को मतदेय स्थल पर बीएलओ सूची पढ़कर सुना रहे हैं। अगर किसी को आपत्ति है तो उसको दर्ज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2026 को जो लोग 18 वर्ष की आयु पूर्ण चुके हैं, उनका नाम मतदाता सूची में छह फरवरी तक शामिल किया जाएगा। मतदान केंद्रों पर नियुक्त अधिकारी को कार्य अवधि में निर्धारित फार्म-6, 6ए, 7, 8, भरकर दे सकते हैं। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार के अलावा सभी तहसीलों के एसडीएम ने बीएलओ के साथ सूची पढ़कर सुनाईं।
विज्ञापन


ऐसे जुड़ेंगे नाम
एडीएम प्रशासन ने बताया कि ऐसे पात्र नागरिक जिनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हैं, वे अपना नाम सम्मिलित कराने के लिए अपने निकटतम मतदेय स्थल पर पहुंचकर निशुल्क फार्म-6 प्राप्त कर सकते हैं। रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, आयु प्रमाणपत्र, निवास का पता एवं परिवार के किसी सदस्य का एपिक मतदाता फोटो पहचान-पत्र की छायाप्रति लगाना जरूरी है। इसको मतदान स्थल पर संबंधित अधिकारी को जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें