शाहजहांपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को उदासीन अखाड़ा बड़ी संगत निकट सीता मठिया चौक से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान परशुराम वंशज समाज के लोग शामिल हुए। शोभयात्रा अपराह्न तीन बजे के बाद उदासीन अखाड़ा, बड़ी संगत चौक से प्रारंभ होकर कच्चे कटरा, घंटाघर बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर में समापन हुई। शोभायात्रा में सर्वप्रथम भगवान गणेश, भगवान परशुराम, महर्षि भृगु, महर्षि जमदग्नि एवं रेणुका, भगवान शंकर और पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
मुख्य अतिथि ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष केएस पांडे रहे। आयोजक पुनीत हिंदू, भगवान परशुराम वंशज समाज के संस्थापक व पूर्व एमएलसी संजय कुमार मिश्रा, ब्रह्मऋषि समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय गौड़, ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महासचिव जितेंद्र तिवारी, भाजपा नेता प्रदीप पांडे, कौशल मिश्रा, हरिचरण मिश्रा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (भारत) गायत्री प्रकाश अवस्थी, राहुल मिश्रा ने नेतृत्व किया। इससे पहले भगवान परशुराम व अन्य देवस्वरूपों की आरती उतारी गई। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के साथ शोभायात्रा निकली। इसमें जनपद के सभी ब्राह्मण संगठनों एवं धार्मिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
जलालाबाद में श्रद्धालुओं ने निकाली परिक्रमा
जलालाबाद। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोउल्लास से मनाया गया। जन्मस्थली घोषित होने के चलते इस साल आयोजित हुए इस पर्व पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था मंदिर प्रांगण में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। विधायक हरिप्रकाश समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार सुबह पांच बजे ढोल नगाड़े के साथ भजन-कीर्तन करते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परशुराम नगरी की पैदल परिक्रमा करने के साथ हुई। करीब दस किलोमीटर दूरी की इस परिक्रमा के गुजरने के दौरान भगवान परशुराम की जय-जयकार की गूंज हर तरफ सुनाई दे रही थी।
दोपहर को पंडित रामनरेश दीक्षित व अखिलेश दीक्षित ने हवन, पूजन व भगवान के जलाभिषेक का अनुष्ठान संपन्न करवाया। भगवान की मंगला आरती संपन्न हुई। देर शाम भगवान के जन्म की खुशी में नगर वासियों ने अपने अपने घरों पर दीप जलाकर व आतिशबाजी छुड़ाकर खुशी मनाई। मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक नीरज कुशवाहा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, कटरा के ब्लॉक प्रमुख राजीव कश्यप,परशुराम सर्व कल्याण के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र, नगर अध्यक्ष आषुतोष गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, वैभव त्रिवेदी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम परशुराम जन्मभूमि प्रबंध समिति व बाबा परशुराम सर्व कल्याण समिति के तत्वावधान में सम्पन्न हुए।
तिलहर में धूमधाम से निकाली परशुराम शोभायात्रा
तिलहर। भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में यज्ञ के आयोजन के साथ नगर में आकर्षक झांकियों के साथ भगवान परशुराम की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इसके बाद 51 किलो के लड्डू का भोग लगाया गया। नगर के वयोवृद्ध शिक्षाविद् अमरीश पांडे ने कहा कि भगवान परशुराम का प्रादुर्भाव अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष के लिए हुआ था।
समिति के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। सचिव अनुराग मिश्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता, पंडित अयोध्या प्रसाद शर्मा ने विचार व्यक्त किए। सुबह सात बजे परशुराम धाम पर यज्ञ किया गया। यज्ञ के बाद शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें राम दरबार तथा भगवान परशुराम की मनोरम झांकी सजाई गई। डॉ. सत्येंद्र प्रकाश शर्मा, देवेंद्र कुमार गुप्ता, अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रेमपाल त्रिपाठी, चंद्रकांता त्रिवेदी, संजय पाठक, विहिप के जिला सह मंत्री पप्पू शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव राठौर, अभिषेक शर्मा ,शैलेंद्र मोहन मिश्रा, मोनू शर्मा, राजू पंडित, सौरभ गुप्ता, डॉ. आलोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश शर्मा व संचालन समिति के सचिव अनुराग मिश्रा ने किया। संवाद
तिलहर में भगवान परशुराम की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर में भगवान परशुराम की जयंती पर शोभायात्रा निकालते ब्राहमण महासभा के कार्यकर्ता । संव?- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद में भगवान परशुराम की जयंती पर परिक्रमा यात्रा निकालते भक्तजन। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR