गांव सबलपुर में चकमार्ग की जगह पर लगे धान की जुताई कराती लेखपाल। स्रोत वीडियो ग्रेब
शिकायत पर एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। गांव सबलापुर में चकरोड पर कब्जा कर खेत में मिला लिया गया। इसके बाद धान की रोपाई करा दी गई। बृहस्पतिवार को चकरोड पर खड़ी धान की फसल को जोतवा दिया गया।
गांव सबलापुर के रतन सिंह ने एसडीएम संजय पांडे से शिकायत की थी कि गांव के कुछ लोगों ने चकरोड पर कब्जा कर लिया है और चकरोड की जोताई कर धान लगा दिए हैं। एसडीएम ने चकमार्ग की पैमाइश करने और अवैध कब्जा है तो मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को लेखपाल पदमा शंखवार ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की तो शिकायत सही पाई गई।
इसके बाद लेखपाल ने धान की फसल को जोतवा दिया और अवैध कब्जा करने वाले को चेतावनी दी कि फिर से कब्जा किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चकमार्ग कब्जा मुक्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। प्रभारी तहसीलदार सृजित निगम ने बताया कि सबलापुर में चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाया गया है। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।