तिलहर में बार एसोसिएशन सभागार में जनपद न्यायाधीश विष्णुदेव शर्मा के सामने शपथ लेते नवमनोनीत पदा
तिलहर। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों काे बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण कराई गई। समारोह में जनपद न्यायाधीश विष्णु देव शर्मा और अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन सचिन नयाल भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर एसडीएम सदानंद सरोज तथा रजिस्ट्रार नवीन राय ने बार एसोसिएशन के नवागत अध्यक्ष राजेश्वर यादव और महामंत्री राहुल देव सागर सहित सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र गुप्ता के संचालन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष महेश कुमार भारती सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे। समारोह के दौरान पदाधिकारियों ने अधिवक्ता हितों की रक्षा करने के साथ न्यायिक गरिमा बनाए रखने और बार तथा बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अतिथियों ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जय ओम गंगवार, राजवीर सिंह चौहान, कुलदीप गुप्ता, अक्षय यादव, राजीव यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद