शाहजहांपुर। कलान थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह लखनपुर तिराहा पर घेराबंदी की। नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी वीर सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया कि एक फरवरी को एक गांव की महिला ने थाने पहुंच तहरीर दी। महिला ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी खेत से धनिया लेने के लिए गई थी। इसी दौरान वीर सिंह ने उनकी बेटी को खेत में खींच लिया और उनकी बेटी साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब बेटी ने विरोध किया तो उसे गालियां देते हुए उसे धमकी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर अपनी जांच शुरू की। पीड़िता के बयान दर्ज कर पॉक्सो एक्ट की धारा की बढ़ोतरी की गई। साथ ही आरोपी की तलाश में टीम गठित की। बृहस्पतिवार की सुबह मिली सूचना पर आरोपी वीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।