फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश की जाएगी गड्ढे में मिली नवजात बच्ची

Wed, 21 May 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय के पास गड्ढे में मिली नवजात बच्ची को बुधवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जा सकता है। अभी वह राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उसकी स्थिति ठीक है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नवजात बच्ची को झोले में लेकर उसकी दादी-नानी नगर निगम के निर्माणाधीन कार्यालय के पास पहुंची थीं। उन्होंने बच्ची को पास में बने एक गड्ढे में रख दिया था। इसके बाद दोनों तेजी से वहां से चली गई थीं। बच्ची के रोने की आवाज पर मजदूरों ने मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
पुलिस की जांच में उसके माता-पिता के बारे में जानकारी हुई थी। बच्ची को उसकी मां ने 16 मई को राजकीय मेडिकल कॉलेज में जन्म दिया था। बच्ची का होंठ कटा हुआ है और वह बीमार भी थी। इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने बताया कि बुधवार को बच्ची को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इससे पहले परिजनों की काउंसलिंग कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे भविष्य में कभी बच्ची को नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें