फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बार-बार बयान बदल रहा नामजद आरोपी

Tue, 08 Apr 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मृतक रंजीत सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खुदागंज के जलालपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रंजीत सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद कंबाइन चालक लालू सिंह को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है। अभी हत्या की वजह से स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

भाई सिमरजीत सिंह ने बताया कि रंजीत ने गेहूं की कटाई के लिए गांव के पंकज की कंबाइन खेत पर मंगाई थी। रात 12 बजे तक बखौरा गांव निवासी कंबाइन चालक लालू उर्फ शिवम ने खेत पर गेहूं की कटाई की थी। कटाई बंद करने के थोड़ी देर बाद रंजीत को लालू खेत से बुलाकर ले गया था।
कुछ देर के बाद लालू ने आकर बताया कि रंजीत सिंह नाले में घायल अवस्था में पड़ा है। जब वहां गए तो भाई रंजीत मृत अवस्था में मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि नामजद आरोपी से पूछताछ कर वारदात की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


आश्वासन मिलने पर किया अंतिम संस्कार
-सोमवार को रंजीत सिंह के शव का अंतिम संस्कार नगर के कुचाई घाट पर कर दिया गया। इससे पहले परिजनों ने पुलिस से कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया और शव का अंतिम संस्कार कराया।
-
चार साल पहले हुई थी शादी
रंजीत सिंह की शादी चार साल पहले हुई थी। उनका एक बेटा तीन साल का है। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार का भरण-पोषण रंजीत सिंह ही करता था।

मृतक रंजीत सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें