फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीएचसी पर बने ओआरएस कॉर्नर, पांच बेड आरक्षित

Tue, 08 Apr 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
हीटवेव को लेकर सीएचसी पर बनाए गए ओआरएस कार्नर। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हीट वेव के चलते सीएचसी में ओआरएस कॉर्नर बनाए गए हैं। यहां पांच बेड डाले गए हैं। अगर कोई मरीज आता है तो उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी 12 बेड का हीट स्ट्रोक वार्ड बना दिया गया है। अभी तक कोई मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, जरूरत पड़ने पर इन बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। डाॅक्टर व स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। अगर कोई ऐसा मरीज आता है, जो हाई ग्रेड फीवर (104 डिग्री सेल्सियस) से पीड़ित है या हीट वेव के लक्षणों जैसी दिक्कत है तो तत्काल इस वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जाएगा।
राजकीय मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएचसी-पीएचसी पर पहुंच रहे मरीजों के उपचार के साथ ही डॉक्टर हीट वेव से बचाव के सुझाव भी दे रहे हैं। इस समय अस्पतालों में वायरल के मरीज अधिक आ रहे हैं। वहीं, हीट वेव को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये करें उपाय

= दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें।

= बाहर निकलना है तो पूरे शरीर को ढकने वाले हल्के सूती कपड़े पहनें।

= धूप में निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पी लें।

= धूप से बाहर आने पर कुछ देर विश्राम के बाद पानी पीयें।

= ओआरएस का पाउडर अपने घर में भी रखें।

= तेज बुखार होने पर तुरंत अपने नजदीकी डाक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें