फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अब तक नहीं खुल सका बिहार के अजयराज की मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव कुंवरपुर स्थित आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के हॉस्टल में बीएससी नर्सिंग के छात्र की मौत के मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है।
विज्ञापन

बिहार के रोहतास जिले के थाना इंद्रपुरी के गांव बस्तीपुर निवासी विनोद कुमार के बेटे अजय राज (24) इंस्टीट्यूशन में बीएससी नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र थे। 29 मई की दोपहर क्लास से आने के बाद वह वापस नहीं गए थे। शाम चार बजे साथी हाॅस्टल के कमरे में आए तो अजय का शव पंखे में चादर के सहारे लटकता मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में माैत का कारण हैंगिंग बताया गया था।
अजयराज के पिता विनोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने हॉस्टल के साथी सुमित, आर्यन, आयुष्मान, नैतिक और एक अन्य छात्र पर पुत्र को प्रताड़ित करने का शक जाहिर किया था।
विज्ञापन

परिजनों की मांग पर डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी थी। 30 जून को पुलिस ने छात्र के परिजनों के साथ कॉलेज आकर जांच की थी और अजयराज के रूममेट साथियों के बयान दर्ज किए थे। बावजूद इसके पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

छात्र के परिजनों ने बरेली में डीआईजी से मिलकर विवेचना पुवायां थाने से न कराने की मांग की थी। डीआईजी के निर्देश पर विवेचना क्राइम ब्रांच ट्रांसफर की गई है। टीम जांच कर रही है। जो साक्ष्य मिलेंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें