फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में पौधरोपण करते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को विभिन्न स्थलों पर पौधरोपण किया। उन्होंने पेड़-पौधों के संरक्षण पर जोर दिया।
विज्ञापन

''एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान'' के अंतर्गत मंत्री ने सिंचाई विभाग डाक बंगला, शहीद म्यूजियम, गन्ना शोध के डाक बंगला, कल्याण सिंह सामुदायिक केंद्र, सर्किट हाउस (पीडब्ल्यूडी) और शहीद उद्यान में पौधे रोपे। मंत्री ने कहा कि पर्यावरण की स्वच्छता और संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए।
पौधरोपण न केवल प्रकृति की सेवा है, बल्कि यह मानवता की रक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। एक पेड़ न केवल ऑक्सीजन देता है, बल्कि वायुमंडल को शुद्ध करता है और प्राकृतिक सौंदर्य को भी बढ़ाता है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक जैसे हानिकारक पदार्थों के प्रयोग को समाप्त करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानव जीवन जिस संकट से गुजर रहा है, उसमें प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और वनों की अंधाधुंध कटाई प्रमुख कारण हैं। उनके साथ डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह भी रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें