फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मिमी बारिश से 3.6 डिग्री लुढ़का पारा, धूप ने बढ़ाई उमस

विज्ञापन
शाहजहांपुर में आंधी से गिरे आम बाजार में ब्रिकी के लिए रखे । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बुधवार शाम आंधी के साथ हुई आठ मिमी बारिश और बाद में रात भर ठंडी पुरवा हवा के झोंके चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिल गई। इस कारण रात में न्यूनतम तापमान भी 3.6 डिग्री लुढ़ककर 22.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि बृहस्पतिवार को सूर्योदय के बाद धूप ने जैसे-जैसे तेवर दिखाए, थर्मामीटर का पारा भी उछलने लगा। दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा जो बीते दिन की तुलना में 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि बारिश से उत्पन्न हुई आर्द्रता अगले कुछ दिन तक उमस बनकर परेशान कर सकती है।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार अब धूप निकलने पर कुछ दिन तक गर्मी के साथ उमस का सामना भी करना पड़ेगा क्योंकि आर्द्रता सामान्य से 22 फीसदी बढ़कर 80 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान लू का प्रकोप थमा रहेगा, लेकिन आसमान साफ होने पर दिन में गर्मी बनी रहेगी।
आंधी में गिरे आम, दाम हुए धड़ाम
इस बार फरवरी के अंतिम सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी बनी रहने से आम के बागों में बौर देर से और पिछले साल की तुलना में कम आया। इस कारण आम की फसल इस बार कम होने के कयास पहले से लगाए जा रहे थे। ऐसे में आंधी जैसी प्राकृतिक आपदा ने बागों को झिंझोड़ा तो आम की फसल को व्यापक क्षति होने की आशंका है। बढ़वार ले रहे कच्चे आम आंधी में टूटने से बृहस्पतिवार को बहादुरगंज की छोटी सब्जी से लेकर चौक मंडी की दुकानों तक और शहर में सड़कों पर जगह कच्चे आम के ठेले घूमते दिखाई दिए। बाजार में आम की आवक बढ़ने से उनके दाम भी धड़ाम हो गए। एक दिन पहले तक मध्यम आकार का कच्चा आम 20 रुपये किलो बिक रहा था, लेकिन आज फेरी वाले दस रुपये किलो की हांक लगाते दिखे। संवाद

शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को तेज धूप से बचने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांधकर साइकिल से जाती युवतिय?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें