फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय प्रमाणपत्र को लेकर वकील-लेखपाल आमने-सामने

Sat, 21 Jan 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आय प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने को लेकर लेखपाल तथा वकील के बीच हुए वाद विवाद के बाद दोनों आमने सामने आ गए और तहसील पर खूब हंगामा हुआ। इस बीच किसी लेखपाल की सूचना पर डायल सौ तहसील आ धमकी। देर शाम तक मामला निपट नहीं सका था। दोनों पक्ष एक दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे थे। इस मामले में सीओ से मिले वकीलों को यह मामला एसडीएम के समक्ष रखने का सुझाव दिया गया। मिर्जापुर क्षेत्र के गांव दोषपुर थोक के रहने वाले एक व्यक्ति का आय प्रमाणपत्र बनना था। इसको लेकर एक वकील तथा क्षेत्रीय लेखपाल के बीच बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। वहां मौजूद नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने किसी तरह मामले को शांत करा दिया। बताते हैं कि शुक्रवार को इसी मसले पर लेखपाल और वकील के बीच फिर गर्मागर्मी हो गई। इसके बाद मामले में तहसील के लेखपाल और वकील आमने-सामने आ गये। लेखपाल के फोन पर जब डायल सौ तहसील पहुंच गई तो वकील और भड़क गए। इसके बाद सभी वकील एकजुट होकर सीओ सुमित शुक्ला से मिले और लेखपाल पर विभिन्न तरह के आरोप लगाते हुए अपना पक्ष रखा। सीओ ने इस मामले को एसडीएम के समक्ष रखकर सुलझा देने का भरोसा दिया है, लेकिन देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच तनातनी और आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें