फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरौल से बसपा प्रत्याशी रिजवान ने कराया नामांकन 

Sat, 21 Jan 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
नामांकन कराते र‌िजवान
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को ददरौल क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी रिजवान अली उर्फ भोले मियां ने कलक्ट्रेट जाकर उम्मीदवारी के पर्चे दाखिल किए। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी/एसडीएम सदर रामजी मिश्रा को नाम निर्देशन पत्र के तीन सेट प्रस्तुत किए। एआरओ नामित किए गए चकबंदी अधिकारी और ददरौल के बीडीओ ने भोले मियां के नामांकन पत्रों और शपथपत्र की जांच की। उनके प्रस्तावक और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे। राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े कांट क्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी रिजवान अली उर्फ भोले मियां को बसपा नेतृत्व ने लगातार दूसरी बार ददरौल से प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने नामांकन के लिए शनिवार का दिन मुकर्रर किया था। इसलिए उनके आवास पर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं समेत शुभचिंतकों और समर्थकों का सुबह से जमावड़ा लगने लगा। जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह समेत जोन कोआर्डिनेटर रामलड़ैते कनौजिया आदि पदाधिकारी भी तमाम कार्यकर्ता लेकर पहुंचे। वहां हुई बैठक में पदाधिकारियों समेत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी भोले मियां को मालाएं पहनाने के साथ आशीर्वाद देकर रवाना किया। पुलिस के कड़े पहरे से घिरे कलक्ट्रेट परिसर के मेन गेट से दोपहर 1.50 बजे प्रत्याशी रिजवान अली जैसे ही अंदर दाखिल हुए, एसडीएम सदर न्यायालय में बनाए गए आरओ कक्ष में हलचल बढ़ गई। प्रत्याशी ने संपत्ति ब्यौरे के शपथ पत्र सहित नाम निर्देशन पत्रों के तीन सेट दाखिल किए। इस दौरान प्रस्तावक के तौर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यपाल मौर्य सहित बसपा के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह गौतम, जोन कोआर्डिनेटर दिनेश कुमार, अधिवक्ता अहमद दराज खां आदि प्रत्याशी के साथ मौजूद रहे। कटरा विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी राजीव कश्यप बीते दिन नामांकन करा चुके हैं। इस तरह अब तक बसपा की ओर से दो नामांकन कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें