फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सुनासिरनाथ के पास हुआ चाचा और भतीजे का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव मुड़िया कुर्मियात निवासी राजन और उसके भतीजे की मकान ढहने से हुई मौत में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। मंगलवार को चाचा-भतीजे को बंडा में सुनासिरनाथ स्थान के पास दफन कर दिया गया।
विज्ञापन

मुड़िया कुर्मियात निवासी अरविंद ने एक माह पहले मकान बनवाया था। 17 अगस्त की सुबह पड़ोसी राजाराम के घर की कच्ची दीवार ढहकर अरविंद के मकान की दीवार की ओर गिर गई थी। इससे अरविंद की दीवार भी गिर गई थी और लिंटर नीचे आ गिरा था। हादसे में अरविंद के भाई राजन (26) और अरविंद के दो वर्षीय पुत्र आरव की मौत हो गई थी। अरविंद की पत्नी काजल गंभीर घायल हुई थी। उनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
मंगलवार को चाचा-भतीजे के शव सुनासिरनाथ स्थान के पास ले जाए गए। गांव के कई लोग भी साथ में गए। गमगीन माहौल में चाचा, भतीजे को पास-पास दफन कर दिया गया। सपा नेता राजवीर सिंह ने गांव पहुंचकर दुखी परिजनों को सांत्वना दी। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि राजन और आरव की मौत में मदद के लिए फाइलें तैयार हो गई हैं। जल्द ही दोनों के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें