फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल से बिना रॉयल्टी जमा किए हो रहा था ईंट भट्ठा का संचालन

विज्ञापन
जेसीबी से कच्ची ईटों को नष्ट कराते खनन अधिकारी - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
बंडा। गांव सुंदरपुर बिलंदपुर में चार साल से बिना रॉयल्टी जमा किए ईंट भट्ठे पर काम किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को खनन अधिकारी कृष्ण गोविंद मौर्य ने भट्ठा पर पहुंचकर कच्ची ईंटें को जेसीबी से नष्ट कराईं।
विज्ञापन

सुंदरपुर बिलंदपुर में जेपी ब्रिक फील्ड के संचालक ने चार साल से रॉयल्टी नहीं जमा कराई गई थी। जिम्मेदार अधिकारियों ने भी कोई कार्रवाई की जरूरत ही नहीं समझी। मामला संज्ञान में लाए जान पर संचालक को तीन नोटिस भेजे, लेकिन फिर भी रॉयल्टी नहीं जमा कराई गई।
बृहस्पतिवार को खनन अधिकारी कृष्ण गोविंद मौर्य मौके पर पहुंचे और भट्ठा स्वामी को रॉयल्टी के कागज दिखाने को कहा। भट्ठा स्वामी कोई कागज नहीं दिखा सके। इसके बाद जेसीबी से भट्ठा के फड़ पर सूख रही कच्ची ईंटें नष्ट कराईं। ईंट पकाने वाले स्थान पर बंद दरवाजों को तुड़वा दिया। खनन अधिकारी ने कहा कि जिले में तमाम भट्ठों की जांच और कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

सरेली गांव के खेत में किया गया अवैध खनन, होगी एफआईआर
खुटार। अवैध खनन की सूचना पर बृहस्पतिवार को गांव सरेली खुर्द पहुंचे जिला खनन अधिकारी गोविंद कृष्ण मौर्य ने जांच की। मौके पर खेत में अवैध खनन पाया गया। खनन अधिकारी ने कहा कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। गांव के खेत में कई दिन से वैध खनन की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। बृहस्पतिवार को जिला खनन अधिकारी पुलिस के साथ गांव पहुंचे और जांच की।
खेत में काफी गहराई तक मिट्टी खनन की गई थी। अधिकारी पहुंचने की भनक लगने के कारण मौके पर कोई ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी नहीं मिली। जिला खनन अधिकारी को खेत में मिट्टी और बालू का अवैध खनन मिला। इसके बाद खेत की पैमाइश कराई गई। जिला खनन अधिकारी ने एसडीएम से बात कर हल्का लेखपाल से खेत का रकबा, गाटा संख्या आदि की रिपोर्ट मांगी है।
उन्होंने कहा कि खेत मालिक की ओर से मिट्टी और बालू खनन की अनुमति नहीं ली गई है। खनन पूरी तरीके से अवैध है। खेत मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और मिट्टी, बालू के अवैध खनन की घन मीटर के हिसाब से वसूली कराई जाएगी।
दो ट्रैक्टर ट्राली की गई सीज
बंडा। गांव धर्मापुर में अवैध मिट्टी खनन में लगी दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को खनन अधिकारी ने थाने में खड़ा करा दिया है। खनन अधिकारी कृष्ण गोविंद मौर्य ने टीम के साथ गांव धर्मापुर में पहुंचकर खनन के काम में लगे दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ कर सीज कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें