फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा स्वामी ने मंदिर तोड़कर गायब कर दिया मलबा

विज्ञापन
गांव बितौनी के पास खाली पड़ी जगह, यहीं पर मंदिर था - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। मंदिर का पुजारी एक भट्ठा मालिक पर मंदिर तुड़वाकर मलबा भरवा गायब करने का आरोप लगाते हुए कई दिन से थाने के चक्कर काटता रहा। मामला तूल पकड़ा तो शनिवार रात एनसीआर दर्ज की गई। रविवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

विहिप के प्रखंड मंत्री उदयराज सिंह के साथ कई कार्यकर्ता थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव बितौनी के पास एक मंदिर का निर्माण ग्रामीणों के सहयोग से करीब दस वर्ष से चल रहा था। मंदिर में शिवलिंग स्थापित था और लोग यहां पूजा-अर्चना करने आते हैं। मंदिर का लिंटर भी पड़ चुका था। पुवायां के एक भट्ठा मालिक ने कुछ दिन पूर्व मंदिर को तुड़वाकर ईंट, दरवाजा आदि भी गायब करा दिए।
पुजारी मिश्रीलाल कई दिन से थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसएसआई ने विहिप पदाधिकारियों को बताया कि शनिवार रात पुजारी मिश्रीलाल की तहरीर पर भट्ठा मालिक पुवायां के संतोष कुमार के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। विहिप कार्यकर्ताओं ने एनसीआर को रिपोर्ट में तरमीम कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भिजवाने की मांग की। चेतावनी दी कि आरोपी जल्द ही जेल नहीं गए तो कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस कहती रही कि नहीं तोड़ा गया है मंदिर
मंदिर तोड़े जाने के दिन से ही पुजारी और गांव बितौनी के चौकीदार मिश्रीलाल ने तहरीर दी थी। पुलिस से जानकारी की गई तो तहरीर मिलने से ही इनकार कर दिया। बाद में इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बयान दिया कि वह खुद मौका मुआयना कर आए हैं। मौके पर कोई तथ्य नहीं मिले हैं। कोई मलबा आदि नहीं है। इसके बाद मामला भाजपा नेताओं और हिंदूवादी संगठनों तक पहुंचा। इसके बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने 23 अप्रैल की रात एनसीआर दर्ज कर ली। एनसीआर में मंदिर के स्थान पर दीवार तोड़ने की बात लिखी है। मंदिर का जिक्र नहीं किया है।
मंदिर प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुवायां पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य निकलकर आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें