फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादपुर में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में तीन घर जलकर राख

विज्ञापन
खुटार के मुरादपुर में आग बुझाते फायर ब्रिगेड टीम - फोटो : KHUTAR
विज्ञापन
खुटार। गांव मुरादपुर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग से राजीव, छविनाथ और महेंद्र के घर में 40 हजार की नकदी सहित एक लाख का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

राजीव के घर रविवार दोपहर को खाना बनाने के बाद चूल्हे में आग छोड़ दी गई थी। थोड़ी देर में चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने राजीव के पिता छविनाथ और पड़ोसी महेंद्र के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय तीनों लोग टोल प्लाजा पर काम करने गए थे। घर पर सिर्फ महिलाएं थी।
इसके बाद किसी ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग से राजीव के घर रखी 40 हजार की नकदी सहित तीनों के घर से लगभग एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें