फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होली का उल्लास.... रंगों से सराबोर हुए लोग

विज्ञापन
हनुमत धाम मैदान पर आरएसएस की ओर से आयोजित भगवा होली में शामिल भाजपा विधायक व अन्य। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चंद्रग्रहण के उपरांत लोग होली के उल्लास में मस्त हो गए। बुधवार तड़के होलिका दहन के बाद आखत डाले गए। इसके बाद खूब रंग और गुलाल उड़ाया गया, साथ ही होली गीतों पर जमकर नृत्य किया गया। चंद्रग्रहण के चलते चौक समेत कुछ जगहों पर होलिका दहन सोमवार की रात में कर दिया गया था। बाकी स्थानों पर बुधवार तड़के किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को चंद्रग्रहण के बाद पूजा-अर्चना प्रारंभ होने के साथ ही होली का उल्लास और मस्ती सड़कों पर नजर आने लगी। लोगों ने अपने करीबियों से रंग-गुलाल खेला और बधाई दी। बुधवार को तड़के होलिका दहन के बाद आखत डाले गए। उसके बाद रंग खेला गया। रंगोत्सव पर कई जगहों पर डीजे लगाकर कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें खूब मस्ती की गई।

मार्निंग वॉकर्स के कार्यक्रम में खूब उड़ा रंग
मंगलवार को कैंट मॉर्निंग वॉकर्स क्लब ने रंगोत्सव मनाया। ओसीएफ के रामलीला मैदान पर माॅर्निंग वाकर्स ने खूब होली खेली। इस बीच ददरौल से भाजपा विधायक अरविंद सिंह भी पहुंचे। उन्हें भी रंगों से सराबोर कर दिरा गया। इस बीच परंपरागत तरीके से ढोल बजाकर आनंद लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, कैंट बोर्ड के नामित सदस्य अवधेश दीक्षित, डाॅ.यूडी कपूर, डाॅ.वाइके सिंह, डाॅ.विवेक गुप्ता, डाॅ.एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। आभार अनिल त्रेहन ने व्यक्त किया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने खेली होली
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के कार्यालय पर होली की धूम रही। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में हिंदू- मुस्लिम एकता के तौर पर सभी ने होली खेली। एक-दूसरे के गुलाल लगाकर गले मिलकर शुभकामनाएं दी। जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता, अमित शर्मा, उवैस खान, हनी सिंह, इकबाल उर्फ लकी खान, रेहान मिर्जा, विवेक सहगल, पंकज टंडन आदि मौजूद रहे।

भगवा होली में गीतों पर धुन पर थिरके लोग

हनुमत धाम नया पुल के पास आरएसएस की ओर से ’भगवा होली’ का आयोजन किया गया। पूरे परिसर में भगवा रंग, ढोल-नगाड़ों और होली गीतों की धुन पर उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र भगवा ध्वज के सामने सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। लोगों ने समाज में एकता, समरसता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। इस बीच गुलाल से भरी मटकी फोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
शाहजीपुर विभाग प्रचारक रवि प्रकाश, विभाग संघचालक रवि मिश्रा, कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. विजय पाठक, नरेश अग्रवाल, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

वृद्ध आश्रम में मनाई गई होली
विनोबा सेवा आश्रम में संचालित वृद्ध आश्रम में होली मनाई गई। समाजसेवी राजू बग्गा ने आश्रम में पहुंचकर वृद्धजनों को रंग लगाया और गुझिया और पापड़ और मिठाई वितरित की। आश्रम के प्रबंधन ब्रह्मदेव गंगवार, अंजलि, कृष्णपाल सिंह मौजूद रहे।

पुलिस लाइन में श्रद्धा व उल्लास के साथ किया गया होलिका दहन

रिजर्व पुलिस लाइन में सोमवार रात होलिका दहन श्रद्धा, आस्था एवं उल्लास के साथ किया गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना में सहभागिता की। सभी ने सामाजिक समरसता व एकता का संकल्प लिया। एसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेम, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने के लिए प्रेरित किया। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, सीओ सिटी पंकज पंत, सीओ सदर प्रयांक जैन आदि आदि मौजूद रहे।

हनुमत धाम मैदान पर आरएसएस की ओर से आयोजित भगवा होली में शामिल भाजपा विधायक व अन्य। संवाद

हनुमत धाम मैदान पर आरएसएस की ओर से आयोजित भगवा होली में शामिल भाजपा विधायक व अन्य। संवाद

हनुमत धाम मैदान पर आरएसएस की ओर से आयोजित भगवा होली में शामिल भाजपा विधायक व अन्य। संवाद

हनुमत धाम मैदान पर आरएसएस की ओर से आयोजित भगवा होली में शामिल भाजपा विधायक व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें