फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जेबा से बरेली का सफर आसान, रोजाना चलेगी रोडवेज की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव जेबा से बरेली तक आना-जाना आसान हो गया है। अब जेबा से रोजाना एक बस बरेली के लिए चलाई जाएगी। वही शाम को बरेली से वापस जेबा आएगी। बृहस्पतिवार को बस जेबा से बरेली के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन

बस के परिचालक अनुराग मिश्रा ने बताया कि जेबा से बस सुबह सात बजे बरेली के लिए रवाना होगी। पुवायां से सुबह 7:30 बजे बरेली के लिए रवाना होगी। बस पुवायां, तिलहर, कटरा, फरीदपुर होते हुए सुबह 10:15 पर बरेली पहुंचेगी। बस शाम 5:20 बजे बरेली से चलकर इसी मार्ग से वापस जेबा आएगी। बरेली तक सीधी बस सेवा से जेबा, अगौना बुजुर्ग, अगौना खुर्द, फत्तेपुर बुजुर्ग, बिलसड़ी, जसवंतापुर, औरंगाबाद, महमूदपुर सैंजनिया सहित जनपद लखीमपुर के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के तमाम गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
बस का किराया जेबा से बरेली तक 170 रुपये और पुवायां से बरेली तक 160 रुपये रखा गया है। पहले दिन बस को यात्री कुछ कम मिले, लेकिन आगे बस में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। रामविलास, दीपक, राजकुमार, विजय आदि ने बताया कि जेबा से बरेली के लिए रोडवेज की बस सेवा शुरू होना अच्छा निर्णय है। क्षेत्र के तमाम लोग इलाज और अन्य कामों के लिए रोजाना बरेली जाते हैं। इससे यात्रियों की दिक्कत समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें