फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Save Soil: छात्र-छात्राओं को बताया गया मिट्टी का महत्व, जानिए क्या है ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु का लक्ष्य

Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

अभियान के माध्यम से सद्गुरु यह अनुरोध करना चाहते हैं कि समस्त देशों की सरकारें मिट्टी बचाओ की एक पॉलिसी बनाएं। जिससे सभी नागरिक मिट्टी के महत्व को समझें और उसे पुनर्जीवित करने में सहयोग दें।
विज्ञापन
लीड कॉन्वेंट स्कूल में मिट्टी बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम में बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लीड कॉन्वेट स्कूल में बृहस्पतिवार को मिट्टी बचाओ अभियान के तहत गोष्ठी हुई। जिसमें ईशा फाउंडेशन की स्वयंसेवक डॉ. पुनीता अग्रवाल व अमन प्रताप सिंह ने अभियान की जानकारी दी। डॉ. पुनीता अग्रवाल ने बताया कि ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने मिट्टी बचाओ अभियान की शुरूआत 21 मार्च 2022 को लंदन से की थी।

विज्ञापन


सद्गुरु का लक्ष्य 25 देशों में मोटर साइकिल से भ्रमण कर 33000 किमी की यात्रा करके मिट्टी बचाओ अभियान का प्रचार-प्रसार करना है। इस अभियान का समापन 21 जून को कोयंबटूर में होगा। अभियान का उद्देश्य मिट्टी के महत्व को समझना एवं उसके बारे में लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के माध्यम से सद्गुरु यह अनुरोध करना चाहते हैं कि समस्त देशों की सरकारें मिट्टी बचाओ की एक पॉलिसी बनाएं जिससे कि सभी नागरिक मिट्टी के महत्व को समझें और उसे पुनर्जीवित करने में सहयोग दें। इस मौके पर डॉ. नूपुर श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य तराना जमाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें