फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के दोस्तों ने स्टेज पर की तोड़फोड़, दुल्हन को नीचे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। एक गांव में बुधवार की रात शराब के नशे में कुछ बरातियों ने जयमाल स्टेज पर तोड़फोड़ कर दी। वधू को धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिरकर घायल हो गई। इससे नाराज वधू पक्ष ने दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए बरात लौटा दी। मौके पर पहुंची पुलिस बरातियों को लेकर थाने आ गई। बृहस्पतिवार शाम तक दोनों पक्षों में सुलह-समझौते का प्रयास होता रहा।
विज्ञापन

11 मई की रात क्षेत्र के एक गांव में बदायूं से बरात आई थी। दुल्हन की मां ने बताया कि वर पक्ष के लोग बाइक और पांच लाख रुपये मांग रहे थे। बहुत समझाने पर बमुश्किल बरात लाने पर राजी हुए थे। आरोप है कि दूल्हे के कुछ दोस्तों ने शराब के नशे में जयमाल स्टेज पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसकी बेटी को भी पीट दिया। शगुन की माला के साथ अन्य सामान भी तोड़ दिया। बेटी को धक्का दे दिया। स्टेज से नीचे गिरने से उसकी कमर में चोट आ गई है।
घटना की सूचना देने पर थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे बरातियों को लेकर पुलिस थाने आ गई। हंगामे के बाद अन्य बराती वापस लौट गए। कन्या पक्ष अपने नुकसान की एवज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। बृहस्पतिवार की शाम तक दोनों पक्षों की बीच सुलाह कराने की कोशिश चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें