फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवमी पर घर-घर पूजी गईं कन्या, कराया गया भोज

विज्ञापन
शाहजहांपुर में दुर्गा नवमी हवन करते श्रद्धालु । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन रविवार को घर-घर में कन्याओं का पूजन किया गया। उन्हें भोज कराने के बाद उपवास रखने वाले देवी भक्तों ने व्रत का परायण किया। देवी मंदिरों में नवरात्र के अंतिम दिन मातारानी के दर्शनों को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। भोर से ही शुरू हुुआ मां की आराधना और उपासना का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। घरों व मंदिरों में हवन-पूजन कर पूर्णाहुति दी गई।
विज्ञापन

मां दुर्गा की नौवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की आराधना की गई। सुबह जल्दी उठकर देवी भक्तों व व्रतियों ने माता सिद्धिदात्री का आह्वान किया और अज्ञारी डाली। इसके बाद विधिवत हवन-पूजन किया गया। नौ दिन तक व्रत रखने वाले देवी भक्तों ने अपने घरों पर आमंत्रित कन्याओं का स्वागत और पूजन कर भोज कराया। श्रद्धानुसार कन्याओं को दक्षिणा व उपहार भी भेंट किए। नवरात्र पर कन्याओं की पूजा का महत्व होने के चलते उनको पहले भोज कराने की होड़ लगी रही। देवी मंदिरों पर भी हवन-पूजन के बाद कन्या भोज कराया गया। मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं ने कन्याओं को फल, दही-जलेबी, पूड़ी-सब्जी खिलाई और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया।
मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं की ओर से नवमी पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना भी कराई गई। चौक के दुर्गा माता मंदिर, फूलमती मंदिर, बड़ी बिसरात पर काली देवी मंदिर, पोस्ती पाकड़ स्थित शेरों वाले मंदिर, टाउनहाल में नवदुर्गा मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, खिरनीबाग में काली बाड़ी मंदिर, मोहनगंज में संकट मोचन मंदिर समेत लगभग सभी मंदिरों में हवन हुए और श्रद्धालुओं आहुति डालकर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

शाहजहांपुर में दुर्गा नवमी मां दुर्गा की पूजा करती महिलाएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें