फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गांधी-आंबेडकर संवाद यात्रा शाहजहांपुर पहुंची, कई जगह हुईं सभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गांधी-आंबेडकर संवाद यात्रा के दूसरे चरण के छठे दिन शुक्रवार को यात्रा शाहजहांपुर पहुंची। इस दौरान तिलहर, निगोही, पुवायां और शहर के मोहल्ला मघई टोला में सभाएं आयोजित की गईं। इनमें सामाजिक संवाद, अल्पसंख्यकों की राजनीतिक भागीदारी और उनके सामाजिक व शैक्षणिक पिछड़ेपन जैसे मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए जेएनयू के छात्र हाशिम अली ने वर्तमान मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक वर्गों की कम भागीदारी का मुद्दा उठाया। जेएनयू के छात्रनेता मोहम्मद कैफ ने समाज में संवाद के महत्व पर जोर देते हुए एक-दूसरे के मुद्दों पर मजबूती से साथ खड़े होने की अपील की। बिहार के युवा नेता जसीम खान ने मुस्लिम समाज के प्रति प्रशासन के कथित दोहरे रवैये पर चिंता जताई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम, जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, फरीद अली खान, साद उल्ला खान, प्रेम प्रकाश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें