तिलहर। मोहल्ला सितारगंज निवासी दवा विक्रेता आफताब से सोमवार की रात पांच युवकों ने रंगदारी दिखाते हुए शराब पीने के लिए रुपये मांगे। आफताब ने रुपये देने मना किया तो आरोपी उन पर हमलावर होकर पीटने लगे।
घरवालों को जानकारी मिलने पर आफताब के भाई दिलशाद और आफाक मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में तीनों भाई घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों को सीएचसी पर भेजा। वहां दिलशाद की हालत चिंताजनक देख उन्हें डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलज रेफर कर दिया। आफताब ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। चौकी इंचार्ज जयप्रकाश भारती ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। संवाद