फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक नशे में था और ट्रैक्टर ट्राली पलट गई

Fri, 08 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
चालक नशे में था और ट्रैक्टर ट्राली पलट गई
विज्ञापन
कुबेरपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुई चार मौतों का कारण शराब बनी। गांव वालों के साथ ड्राइवर ने भी शराब पी रखी थी और वह ट्रैक्टर ट्राली नहीं संभाल पाया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर चालक ने शराब नहीं पी होती तो शायद हादसा नहीं होता। चालक की गलती की वजह से चार बेगुनाह लोगों को जान चली गई। गंभीर घायल चार लोग जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं। बताते चलें, परौर क्षेत्र के गांव हैदलपुर में विश्राम सिंह की तेरहवीं थीं। दावत खाने के बाद कलान क्षेत्र के गांव मालौ के यादव बिरादरी के लोग ट्रैक्टर-ट्राली से घर वापस लौट रहे थे। परौर कस्बे से करीब तीन किलोमीटर पहले गांव कुबेरपुर में नेकराम यादव के घर के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि लोगों ने जमकर शराब पी। तितुरी गांव के ट्रैक्टर चालक राधेश्याम ने भी खूब शराब पी और वह नशे में धुत था। वापस लौटते समय राधेश्याम तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चला रहा था। रास्ते में कई जगह हादसा होते-होते भी बचा। जिन लोगों ने शराब नहीं पी थी, वे राधेश्याम से बार-बार ट्रैक्टर धीरे चलाने के लिए कह रहे थे लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। वह तेज गति से ट्रैक्टर चलाता रहा। आखिर में गांव कुबेरपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस हादसे में एक बालिका समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। सात घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि चार लोगों को बदायूं और बाकी लोगों को पीएचसी पर इलाज कराया गया। हादसे में घायल गांव मालौ के मोहन, सचिन, वीरपाल, मोतीलाल, राप्रकाश और गांव तितुरी निवासी राधेश्याम, मोर सिंह, राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें हालत गंभीर होने पर मोहन, सचिन, राधेश्याम और मोर सिंह को बरेली रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


मालौ और तितुरी गांव में मातम
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बुधवार रात बालिका समेत चार ग्रामीणों की मौत के बाद बृहस्पतिवार को मृतकों के गांव में मातम पसरा रहा। हादसे में मालौ गांव के तीन और तितुरी के एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम मृतकों के शव गांव पहुंचने के बाद दोनों गांवों में कोहराम मच गया।  मालौ गांव निवासी चरन सिंह का भरा पूरा परिवार है। उनकी पत्नी विमला पति की मौत से बेसुध हो गई हैं। मृतक के सात बेटे रमेश, उमेश, दिनेश, मोर सिंह, सोनू, मोनू और राहुल व दो बेटियां गुड्डी और बेगमवती हैं। पिता की मौत से सभी का रो-रोककर बुरा हाल हैं। वहीं मृतक रवि चार भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी मां माया देवी का रो-रोककर बुरा हाल है। रविंद्र की 10 वर्षीय बेटी रूबी की मौत से घर में कोहराम मच गया है। मां संगीता बेटी की मौत से बदहवास हो गईं हैं। मृतका तीन बहनों और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थी। उधर, गांव तितुरी निवासी श्यामपाल के घर में कोहराम मचा हुआ है। उनके परिवार वाले शराबी टैक्ट्रर चालक कोस रहे हैं। उनकी पत्नी सुधा देवी हर किसी से पूछ रहीं कि श्यामपाल कब आएंगे। उनके परिवार में बेटा धर्मेंद्र, बेटी निशा, अंजू, शशि और छोटा बेटा सैंकी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें