फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में प्रसव कराने में प्रदेश में जनपद दूसरे नंबर पर रहा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एंबुलेंस कर्मियों को सम्मानित करते सीएमओ डॉ एसपी गौतम संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 108 व 102 एंबुलेंस शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मरीजों को राहत देने का काम कर रही है। कर्मियों की सक्रियता के चलते एंबुलेंस में प्रसव कराने के मामलों में जनपद ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन

रविवार को एंबुलेंस कर्मियों को सीएमओ डॉ. एसपी गौतम व सेवा प्रदाता कंपनी ने पुरस्कार राशि व चेक भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सीएमओ ने बताया कि 108 व 102 एंबुलेंस मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। जिले में संचालित एंबुलेंस के ईएमटी व पायलट की तत्परता एवं कार्यकौशल से अस्पताल आने-जाने में मरीजों को काफी सहायता मिल रही है। इस बीच एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने के लिए सीएमओ से कर्मचारियों ने वार्ता की। इस मौके पर रीजनल मैनेजर अभिषेक शर्मा, जिला प्रभारी शुभम तोमर, अनिल कुमार और दिवाकर शुक्ला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें