फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पकड़ा गया जेब कतरा, धुनाई

Tue, 28 Apr 2015 11:05 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी की लाइन में लगे एक व्यक्ति की जेब एक जेब कतरे ने काटने की कोशिश की, लोगों ने जेब कतरे को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी, इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ओपीडी में अक्सर भीड़ रहती है। आए दिन जेब कतरे लोगों की जेब काट लेते हैं। मंगलवार को एक मरीज डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में लगा हुआ था, तभी एक जेब कतरे ने उसकी जेब से पर्स निकालने का प्रयास किया। पर्स निकालने का एहसास होने पर मरीज ने शोर मचा दिया। लोगों ने दौड़कर जेब कतरे को पकड़ लिया और जमकर धुनाई लगाई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जेब कतरे को अपनी हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने जेब कतरे को छोड़ दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें