फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी रहेगी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग : टिकैत

विज्ञापन
पुवायां में मीडिया से बात करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग जारी रहेगी। जहां भी भाकियू का आंदोलन होगा, वहीं यह मांग प्रमुख रहेगी।
विज्ञापन

पुवायां के गांव चौसेड़ा में भाकियू युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जसविंदर सिंह सोनू के फार्म पर अमर उजाला से बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि अजय मिश्रा की बर्खास्तगी को लेकर केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए। केंद्रीय राज्यमंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा की जमानत के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने गंभीरता से लेकर जेल भिजवाया है। कोर्ट जो निर्णय देगा स्वीकार होगा। जो किसान जेल में हैं, किसान मोर्चा उनकी पैरवी कर रहा है। लखीमपुर कांड में जान गंवाने वाले किसानों के परिवार को नौकरी, मुआवजे आदि के लिए सरकार से मांग निरंतर रखी जा रही है।
राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में दस वर्ष से पुराने वाहन बंद किए गए हैं। इससे डॉक्टर, जज, वकील, किसानों को दिक्कत होगी, क्योंकि इनके वाहन दस वर्ष में बेहद कम चल पाते हैं। कानून को बदलने की मांग की जाएगी। बजाज चीनी मिल मकसूदापुर से किसानों का गन्ना भुगतान बेहद धीमी गति से होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बजाज ग्रुप की चीनी मिलों की हालत बेहद खराब है। बजाज को कुछ फैक्ट्री बेचकर किसानों का भुगतान कर शेष से अन्य कारखाने चलाने चाहिए। किसानों को एमएसपी से ज्यादा गेहूं का रेट मिलने पर टिकैत ने कहा कि इसमें सरकार का कोई योगदान नहीं है। गेहूं का ज्यादा रेट मिलने का कारण रूस-युक्रेन युद्ध है। एमएसपी की लड़ाई जारी रहेगी। इससे पूर्व पुवायां आगमन पर राकेश टिकैत का राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा, भाकियू के मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव, सुखविंदर सिंह, सुदर्शन पासी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कुछ देर आराम करने के बाद राकेश टिकैत बरेली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें