फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव चिह्न लेने को उमड़ी भीड़

Fri, 16 Oct 2015 11:47 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नाम वापसी और चुनाव चिह्न प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को ब्लाक में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और पीएसी को भारी मशक्कत करनी पड़ी। ब्लाक प्रमुख पुरुषोत्तम सिंह वर्मा की पत्नी शारदा देवी सहित तीन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। चुनाव मैदान में बीडीसी प्रत्याशियों की संख्या 504 रह गई है।
विज्ञापन

आरओ संतोष वर्मा ने बताया कि ब्लाक के कुल 73 बीडीसी सदस्य पदों के लिए दाखिल हुए 580 नामांकन पत्रों में शुक्रवार को 76 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। इससे चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या 504 रह गई है। नाम वापसी के बाद तीन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इनमे ग्राम पंचायत गोपालपुर ढाई वार्ड संख्या 41 ब्लाक प्रमुख पुरुषोत्तम सिंह वर्मा की पत्नी शारदा देवी, सराय तालुके बानगांव वार्ड संख्या 56 सुमनलता यादव पत्नी संतनपाल सिंह यादव और उनकी पुत्री प्रियंका यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें