फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खनगवां श्याम की गोशाला संचालन में एनजीओ का अनुबंध निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कई चेतावनी के बाद भी सुधार न होने की दशा में मझगवां ब्लॉक के गांव खनगवां श्याम की गोशाला संचालन में एनजीओ के अनुबंध को निरस्त कर दिया गया है। कार्रवाई से पहले एनजीओ को फरवरी में चेतावनी भी जारी हुई थी। संबंधित एनजीओ पर गोशाला संचालन में लगातार लापरवाही बरतने का आरोप है।
विज्ञापन

मुरादाबाद की एनजीओ (दिविज्ञा केयर वैलनेस फाउंडेशन) मझगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत खनगवां श्याम की वृहद गोशाला संचालित कर रहा है। संरक्षित गोवंशों की देखरेख में लापरवाही बरतने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. मनमोहन सिंह ने एनजीओ की फाउंडिंग डॉयरेक्टर नीना जैन को नोटिस जारी किया है। इसमें उन्होंने एनजीओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि छह फरवरी 2024 को निरीक्षण में बीडीओ ने गोशाला में भूसा गोदाम खाली पाया था। गंदगी मिली थी। व्यवस्था सुधारने को एनजीओ को चेतावनी पत्र जारी हुआ था। गोवंशों के भरण-पोषण के लिए खरीदे गए भूसे का भुगतान समय पर न करने पर भी सीवीओ को एनजीओ को पत्राचार करना पड़ा था। फिर 15 जनवरी 2025 को कमिश्नर ने गोशालाओं का निरीक्षण कराया था। इसमें गोवंशों को ठंंड से बचाने के इंतजाम नहीं मिले थे। पांच अप्रैल को निरीक्षण में डीएम को गोशाला में गंदगी मिली थी। सीवीओ ने नोटिस में कहा है कि 10 सितंबर को नोडल अधिकारी ने भी गोशाला के निरीक्षण में हरा चारा मौजूद नहीं पाया। सीवीओ ने बताया कि एनजीओ का कार्यकाल 31 अगस्त को पूरा हो गया था और विस्तार के लिए मौका नहीं दिया गया है। ऐसे में फाउंडिंग डॉयरेक्टर को एक महीने का नोटिस देकर बताया है कि अनुबंध पत्र को 23 अक्तूबर से निरस्त माना जाएगा। नोटिस अवधि में यदि गोशाला में कोई हानि होती है तो एनजीओ की जिम्मेदारी होगी और समय पूरा होते ही प्रधान एवं पंचायत सचिव को गोशाला का चार्ज दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें