पुवायां में होती कन्याओं की सामूहिक शादी। संवाद
पुवायां। श्री श्याम परिवार कल्याण समिति पुवायां की ओर से लगातार दूसरे वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की सात युवतियों का सामूहिक विवाह कराया गया।
शुक्रवार को कसबे के एक मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ की अंजलि शर्मा का लखनऊ के अनुज वर्मा के साथ, बंडा के गांव बिरहना की रुचि देवी का पुवायां के मोहल्ला काशीरामनगर निवासी आकाश के साथ विवाह कराया गया। इसी तरह बिलसंडा के गांव मरौरी निवासी राजबेटी का पुवायां के काशीराम नगर के राजेश के साथ और पूरनपुर के बमनपुरी निवासी प्रियंका का वहीं के अनिल के साथ विवाह कराया गया।
इसी क्रम में गांव भरतापुर की देवकी देवी का मोहल्ला कसभरा तकिया निवासी इंद्रजीत व गांव धारा निवासी बबिता का गांव के हीरालाल, मोहल्ला कसभरा अस्तल निवासी नगीना का शाहजहांपुर के बाड़ूजई के गौरव के साथ विवाह संपन्न हुआ।
समिति की ओर से वधू को जरूरत का सामान उपहार स्वरूप दिया गया। रात में श्री श्याम जन्मोत्सव एवं संकीर्तन का कार्यक्रम होगा। संकीर्तन में जयपुर की उमा लहरी, रुद्रपुर के हिमांशु राणा, वृंदावन के अमन मिश्र आदि श्री श्याम का गुणगान करेंगे।