फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुंशी ने वकील को पीटा, पुत्री से अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। अधिवक्ता पुत्री के लिए तहसील परिसर में तख्त और सीट की व्यवस्था करा रहे वरिष्ठ अधिवक्ता से एक मुंशी ने मारपीट की। वकील का आरोप है कि मुंशी ने उनसे रंगदारी मांगी और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जेब से 2500 रुपये निकाल लिए। बचाने आई पुत्री से भी अभद्रता की। बाद में वकीलों के साथ थाने जाकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन




वरिष्ठ अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दिन में करीब 11 बजे वह अपनी अधिवक्ता पुत्री की तहसील परिसर में बैठने के लिए सीट बनवा रहे थे। इसी दौरान आरोपी मुंशी वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। उसने जान से मारने की नीयत से हाथ में फावड़ा उठाकर उन पर हमला कर दिया और जमीन पर पटककर बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान उनकी जेब में रखे रुपये भी निकाल लिए। शोर सुनकर पुत्री उन्हें बचाने आईं तो आरोपी ने उसके साथ भी अभद्रता की और बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया।



शोर-शराबा होने पर वंशिका सिंह, रजत पाल आदि अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। इस बीच मुंशी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। वकील का आरोप है कि मुंशी पहले भी लगातार भय दिखाकर उनसे रंगदारी मांग चुका है। इस घटना से अधिवक्ताओं में खासी नाराजगी है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता की ओर से मारपीट और धमकी की तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर मुंशी आदिल निवासी उम्मरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें