फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: माता शीतला देवी के प्राचीन मंदिर में चराइन मेले की दिनभर रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। माता शीतला देवी के प्राचीन मंदिर परिसर में शनिवार को दिनभर चराइन के मेले की धूम रही। मेले में दूर दूर से श्रद्धालु माता का जयकारा लगाते हुए सुबह से पहुंचने लगे और उनके आने का क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा।
विज्ञापन

तमाम श्रद्धालुओं ने देवी मां की पूजा-अर्चना करके मनौतियां मांगीं। बाद में मेले में लगीं दुकानों पर खूब खरीदारी की। मेले में विभिन्न सामान की दुकानें लगाई गईं। महिलाओं ने देवी पूजन के बाद मेले से साज-शृंगार का सामना खरीदा। बच्चों ने मेले में लगे झूलों और चाट पकौड़ी आदि का आनंद लिया। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा व अन्य कई श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुति देकर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। देवी दर्शन करने वालों में विधायक अरविंद कुमार सिंह, छोटे मिश्रा, विमल वाजपेयी, वीरेंद्र कश्यप, संजय चतुर्वेदी, रामू कश्यप, संजय शुक्ला आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें