फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिलहर में पेट्रोल पंप पर सीसी कैमरे नहीं चलते मिले, नोटिस जारी किया गया

विज्ञापन
शहर के एक पेट्रोल पंप पर चेकिंग करते अ​धिकारी। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद के पेट्रोल पंपों पर चेकिंग की गई। तिलहर में राधा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर सीसी कैमरे नहीं चलने पर नोटिस जारी किया गया। बगैर हेलमेट लगाए पेट्रोल भरवाने आए 26 दो पहिया वाहन चालकों का चालान किया गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाकर कचहरी रोड स्थित सत्यप्रेम सर्विस स्टेशन, गांव लधौली में मै.सत्यश्री फिलिंग स्टेशन और केपी सिंह फिलिंग स्टेशन की चेकिंग की। टीम ने नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान का पालन किए जाने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वालों के चालान भी किए।
तिलहर में एसडीएम तिलहर, सीओ तिलहर, डीएसओ चमन शर्मा ने मैसर्स राधा फिलिंग स्टेशन की चेकिंग की। सीसी कैमरे न चलने पर नोटिस जारी किया गया। पुवायां, सदर, जलालाबाद, कलान, मिर्जापुर के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें